बिलासपुर खड्ड में डूबा 16 वर्षीय छात्र : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

by

एएम नाथ। बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के सकरोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मणि खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह निवासी गांव जबल्याणा, डाकघर ननावा के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

जानकारी के अनुसार अरमान सिंह शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि वह सकरोहा क्षेत्र में बहने वाली मणि खड्ड में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह खड्ड के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर रात तक ग्रामीणों ने खड्ड के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश की लेकिन अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान ग्रामीणों की मदद से अरमान का शव खड्ड से बरामद कर लिया गया।
शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
पंजाब

जाखड़ को पुलिस से मिली क्लीन चिट

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दलित भाईचारे के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!