घरेड़ स्कूल को मिली नई नेतृत्व टीम : सर्वसम्मति से नंद लाल बने एसएमसी अध्यक्ष

by

बीबीएन, 30 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य रेणु रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नंद लाल को एसएमसी का अध्यक्ष तथा कैलाश को उपाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान आगामी एक वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रधानाचार्य रेनू रामपाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई एसएमसी विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति में अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और एसएमसी इस साझेदारी को और मजबूत बनाएगी।
बैठक में विद्यालय परिवार की ओर से प्रवक्ता प्रतिभा मोहिनी, चंद्रभागा, ममता रानी, जितेंद्र कुमार, राजीव राणा, करण ठाकुर, सोहन लाल (लिपिक) सहित एसएमसी के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
फोटोकेप्शन;
घरेड़ स्कूल में एसएमसी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटा अनाज, लाल चावल, गन्ने की खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित : कांगड़ा जिला में हिम उन्नति योजना के तहत 30 क्लस्टर चयनित: डीसी

कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष फोक्स धर्मशाला, 01 नवंबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी CM पद देने से किया इनकार

झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया है. सोरेन ने कांग्रेस को साफ बता दिया है कि जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगला एक वर्ष जिले के पांचों...
Translate »
error: Content is protected !!