प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ ‘वर्चुअल संवाद’ कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था की होगी ऑनलाइन निगरानी – रोहित ठाकुर

by
एएम नाथ।  शिमला 04 जुलाई, : हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को ‘वर्चुअल संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में वर्ष 2025-26 के आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप, एशियन स्कूल चैंपियनशिप तथा 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल संवाद का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहला से की गई, जहां शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की उपलब्धता, रिक्त पदों की स्थिति, विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणाम तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य ने वर्चुअल माध्यम से विद्यालय की कक्षाओं का भी अवलोकन करवाया। शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत रिक्त शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में उनके जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान उन्होंने वहां के शिक्षा विभाग में वर्चुअल निरीक्षण की प्रभावी व्यवस्था देखी। उसी से प्रेरणा लेकर हिमाचल प्रदेश में भी सरकारी विद्यालयों के लिए ‘वर्चुअल संवाद’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सरकार सीधे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे। इससे विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की जानकारी समय पर प्राप्त होगी, विद्यार्थियों से सीधे फीडबैक लिया जा सकेगा तथा शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण की प्रक्रिया अधिक सरल, प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाना है। ‘वर्चुअल संवाद’ कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण और अभिनव कदम साबित होगा।
शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और निदेशक करेंगे संवाद
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा कि अब शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और निदेशक सहित निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी सभी सरकारी स्कूलों में वर्चुअल संवाद पर बल देंगे। उन्होंने कहा कि इससे तुरंत फीडबैक मिलेगा और कभी भी स्कूल प्रधानाचार्य से वर्चुअल संवाद किया जा सकेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी के कमरे से आवाजें आ रही थी : दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

मुंगेर :  बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!