हरिद्वार में पंजाब के 4 युवक 84,500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार

by

हरिद्वार :  हरिद्वार पुलिस ने  मेला अस्पताल के पास से पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 169 जाली नोट (कुल मूल्य 84,500 रुपये) बरामद हुए हैं।

गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम को पंजाब रवाना कर दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो सभी गुरदासपुर (पंजाब) के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गुरदासपुर के ही एक सप्लायर से मात्र 20 हजार रुपये देकर एक लाख रुपये (500 के 200 नोट) के जाली नोट खरीदे थे। वह इन नोटों को हरिद्वार के स्थानीय बाजारों में असली बताकर खपाने आए थे। आरोपियों ने कबूल किया कि पकड़े जाने से पहले वे कुछ जाली नोट बाजार में चला भी चुके हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं।  बरामद नकली नोटों की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी दे दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। बनीखेत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप बनीखेत कस्बे में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उपप्रधान को पद से हटाया, डीसी ने पारित किए आदेश

कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास पर गिरी गाज एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास को सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!