13 से 18 जुलाई तक धर्मशाला उपमंडल के तहत विद्युत शॅटडाउन का शेडयूल जारी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 10 जुलाई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने ने सूचित किया है कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को सकोह बाजार क्षेत्र में, 14 जुलाई को लोअर सकोह तथा पुलिस लाइन रोड क्षेत्र में, 15 जुलाई को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह एवं सुभाष नगर में, 16 जुलाई को चेलियां, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में, 17 जुलाई को नई कॉलोनी चेलियां में तथा 18 जुलाई को गुलेर मोहल्ला एवं बलौरिया मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला के खेड़ा बादशाह मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 26 जून तारा :  गुल्लरवाला पंचायत के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित खेड़ा बादशाह मंदिर में चौथे विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी डॉक्टर भाग सिंह चौधरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बेटी के स्वागत में देहरा वासियों ने बिछाई पलकें : हरिपुर में स्वागत समारोह में उमड़ा लोगों का हुजूम, मिलने वालों की लगी लम्बी कतारें, मौके पर किया जनसमस्याओं का निदान

राकेश शर्मा  देहरा/तलवाड़ा :   विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली दफा देहरा विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का देहरा वासियों ने आज हरिपुर में पलके बिछाकर स्वागत किया। विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
Translate »
error: Content is protected !!