जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी

by
एएम नाथ। नाहन 10 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार, विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक नाहन अजय सोलंकी, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिला की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण एवं सुधार, पेयजल सुविधाओं का
सुदृढ़ीकरण, विद्यालय भवनों की मरम्मत, स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन सहित अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित मानकों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर ही माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में धनराशि स्वीकृत की जाती है। नियमानुसार लगभग 70 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों तथा शेष राशि अन्य पात्र क्षेत्रों के विकास कार्यों पर व्यय की जाएगी।
बैठक में डॉ.वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में केवल स्थायी (फिक्स्ड) एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के कारण गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने में कठिनाई होती थी। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने से गंभीर रोगियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज, नाहन के लिए पुराने हो चुके जनरेटर के प्रतिस्थापन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों की अनेक विकास योजनाओं को भी बैठक में मंजूरी दी गई।
हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत लंबित कार्यों तथा आज स्वीकृत योजनाओं पर 15 से 20 दिनों के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई प्रत्येक राशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आम जनता तक पहुंच सके।
इसके अतिरिक्त, बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने बताया कि पांवटा साहिब, नाहन के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग को 50 लाख रुपये की राशि सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा निगरानी प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा भी यह मामला उठाया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विभाग की मशीनरी एवं उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन घटनाओं की रोकथाम तथा सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग को संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने हेतु 10 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री ने कहा कि इन निर्णयों से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
सदस्य सचिव एवं जिला माइनिंग अधिकारी सरित चंद्र ने बैठक का संचालन किया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव स्मारिका में मंडी शहर के 500 वर्षों के इतिहास पर होगा विशेष फोकस

स्मारिका के प्रकाशन, कवर डिजाइन और सामग्री की गुणवत्ता पर हुआ विस्तृत मंथन एएम नाथ, मंडी, 15 जनवरी।   अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की स्मारिका उप समिति की बैठक उपमंडलाधिकारी (ना) सदर मंडी रूपिन्दर कौर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के गांव नैनवां की मनदीप अटवाल डीडीएस की डिग्री कर कर बनी डाकटर

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां की मनदीप कौर अटवाल ने केनैडा में डीडीएस में डिग्री कर केनैडा में डाकटर बन कर अपने पिता भाग सिंह अटवाल व माता सतविंदर कौर अटवाल को गौरवाविन्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के...
Translate »
error: Content is protected !!