जिला रेडक्रॉस डिटिटल लाइब्रेरी के लिए खन्ना ने भेंट कीं पुस्तकें

by

होशियारपुर, 11 जुलाई  : पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से सोसाइटी की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें भेंट कीं।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ पुस्तकों का अध्ययन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन तथा व्यापक दृष्टिकोण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का ऐसा माध्यम है, जो उन्हें आधुनिक तकनीक के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तक सहज पहुंच उपलब्ध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने ज्ञान का निरंतर विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पुस्तकों से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अविनाश राय खन्ना द्वारा किए गए इस प्रेरणादायी योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और कुशल बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस से राजीव बजाज और विजय भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
पंजाब

जिले में 10 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत: अपराजिता जोशी

होशियारपुर : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!