कांग्रेस हित सर्वोपरि, चुनाव परिणाम बताएंगे फैसला….पंचायत समिति चुनाव पर पहली बार बोलीं विधायक कमलेश ठाकुर

by

देहरा में पंचायत समिति चुनाव को लेकर सियासत तेज, कमलेश ठाकुर ने दिया विपक्ष को जवाब

एएम नाथ। देहरा :  पंचायत समिति देहरा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी एवं देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस की विधायक हैं और जहां भी पार्टी के लिए संघर्ष करने की जरूरत होगी, वहां पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए वह हर स्तर पर मेहनत करेंगी।
पूर्व विधायक होशियार सिंह द्वारा पंचायत समिति चुनाव में हस्तक्षेप और लोकतंत्र की हत्या के लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलेश ठाकुर ने संयमित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह उनसे बड़े हैं, इसलिए उनकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझतीं।
उन्होंने कहा कि किसी के दावे से यह तय नहीं हो जाता कि कितने सदस्य किसके समर्थन में हैं। यदि कोई 15 सदस्यों के भाजपा समर्थित होने का दावा करता है, तो उसी तरह कोई 23 के 23 सदस्यों के कांग्रेस समर्थित होने का दावा भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का पता चुनाव परिणाम आने के बाद ही चलेगा। मुस्कुराते हुए उन्होंने सभी से परिणाम का इंतजार करने की अपील की।
——————
चुनाव टलने के बाद बढ़ा सियासी पारा

गौरतलब है कि देहरा पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत के लिए 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। 9 जुलाई को हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्याप्त कोरम पूरा नहीं हो पाया था, जिसके चलते चुनाव स्थगित करना पड़ा।
पूर्व विधायक होशियार सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा समर्थित सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया था कि 23 में से 18 सदस्य भाजपा समर्थित हैं, लेकिन कुछ सदस्यों को चुनाव से दूर रखा गया।
वहीं, कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पंचायत समिति का फैसला सदस्यों और चुनाव प्रक्रिया से ही तय होगा।
——————==
अब अगली बैठक पर टिकी नजरें

नई तारीख तय होने के बाद देहरा पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनाव होगा। ऐसे में देहरा की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला और तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें अगली बैठक पर टिकी हैं, जहां साफ होगा कि पंचायत समिति की कमान किसके हाथों में जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा : पांच महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता

पांच महीने से विभाग ने नहीं ली सुध एएम नाथ। साहो (चम्बा) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है । इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेफ जोन में चल रहे अनुराग ठाकुर के लिए मुकेश बन सकते हैं खतरा : लोकसभा सीट हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान बना सकती है उम्मीदवार

सतलुज ब्यास टाइमस द्वारा जमीनी हकीकत से जुडी खबर छापे जाने के बाद रिव्यू कर रही कांग्रेस एएम नाथ। हमीरपुर :   हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस हाईकमान डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!