जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र : कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

by

योगेश चौहान/अर्की :  जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय सोलन में बैंक कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन देव एवं महासचिव सचिन पाल के नेतृत्व में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद (हि.प्र.से.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं मांगों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें नए कर्मचारियों की नियमित आधार पर शीघ्र नियुक्ति, कर्मचारियों की पदोन्नति, 4-9-14 का लाभ प्रदान करने, बैंक कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब से डि-लिंक कर हिमाचल प्रदेश सरकार के वेतनमान से जोड़ने, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक एवं कांगड़ा सहकारी बैंक की तर्ज पर लीव एनकैशमेंट की सुविधा लागू करने, मेडिकल बिल रिइम्बर्समेंट की सुविधा देने तथा वेतनमान संबंधी अनियमितताओं को दूर करने सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। बैठक में बैंक प्रबंधन ने कर्मचारी संघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बैंक प्रबंधन के सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विश्वास जताते हुए बैंक की निरंतर प्रगति, उन्नति तथा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प भी दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने सकोह, धर्मशाला में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण : बीएलओ से ली मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

धर्मशाला, 04 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सकोह तथा धर्मशाला में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में बूथ लेवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 आईएएस के तबादले : हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल में आज सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानिए….. सी. पॉलरासु, आईएएस (हिमाचल प्रदेश:2004),...
Translate »
error: Content is protected !!