जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, 76 मामलों का मौके पर निपटारा

by

होशियारपुर, 18 जुलाई: सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी नीरज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से जिले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लंबित एवं प्री-लिटिगेशन (चेक बाउंस) मामलों की सुनवाई की गई।

उन्होंने बताया कि यह विशेष लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी राजिंदर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले में कुल 10 बेंच गठित किए गए, जिनमें होशियारपुर न्यायालय परिसर में 6 बेंच, उपमंडल दसूहा में 1 बेंच, मुकेरियां में 2 बेंच तथा गढ़शंकर में 1 बेंच शामिल रही।

विशेष लोक अदालत में जिले भर के कुल 400 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 76 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा किया गया। इन मामलों में संबंधित पक्षों के पक्ष में कुल 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार 830 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

इस अवसर पर जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से आम जनता से अपील की गई कि वे अपने विवादों के समाधान के लिए अधिक से अधिक लोक अदालतों का लाभ उठाएं। लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा होता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम होता है तथा इसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील का प्रावधान नहीं है। इससे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द भी मजबूत होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से पाकिस्तान से आता था तुर्किये व चीन निर्मित हथियारों का जखीरा : दिल्ली के कुख्यात गिरोहों तक पहुंचती सप्लाई

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट से जुड़े एक मॉड्यूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से ड्रोन...
article-image
पंजाब

बीत की मिट्टी और यादों को शब्दों में पिरोती राणा जनक सिंह की पुस्तक ‘देश प्रदेश’ का विमोचन

गढ़शंकर। गांव नैणवा स्थित एक रेस्टोरेंट में राणा जनक सिंह कालेवाल बीत की पुस्तक **‘देश प्रदेश’** के विमोचन को लेकर विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीआईटीयू पंजाब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड...
Translate »
error: Content is protected !!