पंजाब को तीन साल तक बिजली देगा हिमाचल, चंडीगढ़ में अपने अधिकार का भी दावा: सीएम सुक्खू

by

बिजली सरप्लस राज्य है हिमाचल, पंजाब से हुआ तीन वर्षीय समझौता

चंडीगढ़ में 7.19 फीसदी हिस्सेदारी के अधिकार के लिए प्रयास जारी: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक सरप्लस राज्य है और राज्य सरकार उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब सरकार के साथ बिजली आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश अगले तीन वर्षों तक पंजाब को बिजली उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता प्रदेश की ऊर्जा क्षमता और आत्मनिर्भरता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जलविद्युत संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर राजस्व बढ़ाने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पंजाब के साथ हुआ यह समझौता भी इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे राज्य को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है और राज्य सरकार अपने इस वैधानिक अधिकार को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर हाल ही में राज्यपाल से भी मुलाकात की गई है और प्रदेश के हितों से जुड़े इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उनके समक्ष रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से पैरवी कर रही है। चाहे ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषय हों या चंडीगढ़ में हिमाचल के अधिकारों का मामला, राज्य सरकार हर मंच पर प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और हिमाचल प्रदेश को उसके वैधानिक अधिकारों के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में भी और अधिक मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियाण : DC मुकेश रेपसवाल

पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी जागरूक 5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी ने जालंधर में 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया शुभारंभ : 2 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन भी शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!