सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग को भेजा गया। इस अवसर पर विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलविंदर संघा ने कहा कि इस मामले को संसद के आगामी सत्र में प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, ताकि गरीब लोगों को उनकी खून-पसीने की कमाई वापस मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मेहनत की कमाई इन कंपनियों में फंसी हुई है और उन्हें अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद है। सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगपत्र प्राप्त होते ही इसे सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग को भेज दिया और विश्वास दिलाया कि लोगों की समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा उनके पैसे वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद दीपक कुमार, किशोरी लाल, जसविंदर सिंह तनेजा, धर्मजीत सिंह राजा, अजमेर सिंह संघा, नरेश कुमार, दुल्ला आदि मौजूद रहे। फोटो नंबर 2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर डीएसपी बनीं : आईजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल आईपीएस की ओर से लगाया गया स्टार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को विभाग में डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर आईजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल आईपीएस की ओर से स्टार लगाया गया और उन्हें...
article-image
पंजाब

वास्तु में अशोभनीय आकृति को निंदनीय माना गया है : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वास्तु शास्त्र में भूखंड ओर भवन के आकार को अति विशेष महत्व दिया गया है इसका हमारे प्राचीन साहित्य और शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है अशोभनीय आकृति को निंदनीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
Translate »
error: Content is protected !!