मनाली ट्रैकिंग हादसा: तेज बहाव में बहा टीम लीडर, रातभर चले रेस्क्यू के बाद व्यास किनारे मिला शव

by

एएम नाथ। मनाली : मनाली के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम और नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर ट्रैकिंग के दौरान बड़ा हादसा कर दिया। मनाली में ट्रैकिंग पर निकले 10 सदस्यीय दल के टीम लीडर धनंजय वर्मा की नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय वर्मा (पुत्र राजेश वर्मा), निवासी उधमपुर (जम्मू), के रूप में हुई है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर ट्रैकर्स का दल शनाग और मझाच क्षेत्र की ऊपरी पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था। ट्रैकिंग पूरी कर लौटते समय मझाच नाले को पार करते हुए अचानक जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। इसी दौरान धनंजय वर्मा संतुलन खो बैठे और तेज धारा में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। सोलंगनाला से SDRF तथा बाद में NDRF की टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। पुलिस और बचाव दलों ने पूरी रात सघन तलाशी अभियान चलाया।
अगली सुबह वशिष्ठ के पास व्यास नदी के किनारे धनंजय का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई कनव वर्मा ने शव की पहचान की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग के दौरान मौसम और जलस्तर में अचानक होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत को रेखांकित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को घोषणा — प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जानिए … मतदाता

8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी चुने गाएंगे एएम नाथ। शिमला :  भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
Translate »
error: Content is protected !!