डलहौजी स्कूल को मिलेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का स्वरूप, शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण

by

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले, डलहौजी स्कूल के विकास पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये

एएम नाथ। चंबा :  प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) डलहौजी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने डलहौजी विद्यालय को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में अधिसूचित किया है। इस परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी भी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल बनने के बाद लोहाली प्राथमिक पाठशाला तथा बस स्टैंड प्राथमिक पाठशाला का इस विद्यालय में विलय किया जाएगा और प्राथमिक कक्षाओं का संचालन भी इसी परिसर से होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी द्वारा उठाई गई भलेई कॉलेज को पुनः शुरू करने की मांग पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। साथ ही डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनटीटी प्रशिक्षित अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से नियमों में विशेष छूट देने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र स्तर पर भी बातचीत की गई है। वहीं, नीट पेपर लीक मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मजबूत एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। प्रदेश सरकार इस दिशा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है तथा ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया पर विवादित बोल वाले विजय शाह के पीछे : आखिर क्यों खड़ी हो गई है पूरी बीजेपी?

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह राजनीतिक गलियारों में तो घिरे ही हैं, कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान पर हाईकोर्ट के निर्देश...
article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी ने लगाया ‘iPhone का लंगर’

मीडिया के सामने 15 महिलाओं के नाम से निकाला ड्रॉ, 10 विजेताओं के घर मोबाइल पहुंचाने का दावा चंडीगढ़। पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन ने सेक्टर-10 स्थित अपने घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
Translate »
error: Content is protected !!