दोआबा स्कूल पारोवाल की छात्रा रूहानी चेची को एम यू एन दिल्ली नोएडा समागम में मिला बा कमाल प्रवक्ता का अवार्ड

by

 गढ़शंकर, 7 अगस्त : गत दिनों एक अंतरराष्ट्रीय संस्था एम यू एन द्वारा दिल्ली नोएडा में वार्षिक समागम करवाया गया जिसमें देश भर के नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस समारोह में पंजाब के स्कूलों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल की निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर संधू ने बताया कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है कि दोआबा स्कूल की छात्राओं ने अपनी बेहतरीन भूमिका निभाते हुए इस समारोह में भाग लिया। स्कूल की मेधावी छात्रा रूहानी चेची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस समारोह में बाकमाल प्रवक्ता का अवार्ड हासिल कर पंजाब, अपने स्कूल तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस मौके पर स्कूल निदेशिका श्रीमती हरप्रीत कौर संधू ने समूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों को मुबारकबाद दी और इसका श्रेय अध्यापकों को देते कहा कि यह सारी मेहनत व लगन स्कूल के अध्यापकों की है जिन्होंने बच्चों की अच्छी तैयारी करवाई। फोटो कैप्शन : एम यू एन दिल्ली में समागम दौरान भाग लेती दोआबा स्कूल की छात्राएं। फोटो नंबर: 7Gsr2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना  गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर...
article-image
पंजाब

सुभाष किसाना सहित एक दर्जन गणमान्यों को मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल : मान सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट लोग आप में हो रहे शामिल – बैंस

गढ़शंकर / नंगल :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जनहित में लिए जा रहे फैसलों से आम वर्ग को बड़ी राहत मिली है ।  90 प्रतिशत घरेलू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!