रंजिश में युवक की हत्या : टिब्बा रोड पर 18 राउंड फायरिंग से दहशत

by

लुधियाना। टिब्बा रोड के स्वतंत्रता नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में करीब 18 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कार सवार हमलावरों ने हरजिंदर को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। करीब पांच गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कारतूसों के खोखे बरामद कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों और उनके वाहनों की पहचान की जा सके।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी...
article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
article-image
पंजाब

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

व्हाट्सएप कॉल से 76 लाख की ठगी, पूर्व आईएएस अधिकारी ने सुनाई आपबीती

अमृतसर, 25 दिसंबर । पंजाब में रिटायर्ड अधिकारी लगातार साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों पूर्व आईजी अमरजीत सिंह चहल ने कथित तौर पर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या करने...
Translate »
error: Content is protected !!