बीपीएल परिवारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : पठानिया

by

बोले कुलदीप सिंह पठानिया, आठ चरणों के सर्वेक्षण से पारदर्शी तरीके से हुआ बीपीएल परिवारों का चयन

अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को अंबेडकर भवन चुवाड़ी में भटियात विकासखंड के सर्वे के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया है। इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों की पहचान करना है, जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही बीपीएल सूची में शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। पठानिया ने पात्र लाभार्थियों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों के शामिल होने तथा वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के सूची से बाहर रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी के मद्देनजर व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान की गई है और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी कारण से वंचित रह गए वास्तविक जरूरतमंद परिवार यदि निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं तो उनके मामलों पर नियमानुसार विचार किया जा सकता है।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इससे पहले एसडीएम मनीष सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने भटियात विकासखंड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम में राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नैनीखंड, बलेरा, तुनुहट्टी, ककीरा-जरेई, ककीरा-कस्बा, खरेरा, गडाना, घटासनी, चलामा, तारागढ़, कुड्डी, अवांह, होबार, जत्रूण, परछोड़, साढल, बनेट, रायपुर, जंदरेाग, तुरकडा, परसियारा, मलूंडा, काहरी, गाहर और कुड़नू पंचायतों के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें – एडीसी ऊना

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आमंत्रित किये

कुल्लू, 20 फरवरी:  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!