बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

by

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद
होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा रविवार, 6 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
खन्ना ने कहा कि बाबा जी की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित यह सालाना भंडारा श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालु एकजुट होकर धार्मिक आस्था के साथ सेवा कार्यों में भाग लेते हैं और बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। खन्ना ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 6 सितंबर रविवार को अपने परिवार सहित जेजों दोआबा पहुंचकर सालाना भंडारे में सम्मिलित हों और बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा वॉकथॉन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करंे संबंधित अधिकारी : DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट बिर्स स्कूल बागबानिया के छात्र पराग बैंस ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पद‌क

बद्दी, 10 मार्च : सेंट बिर्स विद्यालय बागवानिया के 8 वीं कक्षा के छात्र पराग बैंस ने तामिलनाड राज्य के सलेम में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को व्यवहारिक बनाने में कार्य करें विभाग – उपायुक्त

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला 20 सितंबर आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!