श्री मणिमहेश यात्रा-2026 : परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को लेनी होगी अनुमति: DC मुकेश रेप्सवाल

by

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की होगी तैनाती, सात स्वास्थ्य टीमें संभालेंगी मोर्चा

एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र कक्षा में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने की। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। यात्रा क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे यात्रा क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है तथा संचार व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर सैटेलाइट फोन की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने एडीएम भरमौर को निर्देश दिए कि कुगती होकर परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को बिना अनुमति जाने की अनुमति न दी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया।
एसडीएम चंबा, सलूणी और भरमौर को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम सलूणी को भद्रवाह और डोडा से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए संपर्क मार्गों को सुचारू रखने और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। वहीं, एसडीएम चंबा को चौगान नंबर-1 में श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम भरमौर ने बताया कि यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हैं। हड़सर से पवित्र झील तक मार्ग को चौड़ा करने का कार्य जारी है तथा वर्षा से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत पूरी कर ली गई है। पैदल यात्रियों और खच्चरों के लिए अलग-अलग मार्ग तथा आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि यात्रा के दौरान सात स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। टीमों को आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां एसोसिएशन की अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज : अप्रैल में होंगे शिक्षकों के तबादले : बैठक में लिया फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज किए जाएंगे। अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों में वृद्धि के लिए प्रयास करें अग्रणी बैंक: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितउ पायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : आकांक्षी जिला चंबा में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत क्रियान्वयन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ससुराल से उठी अर्थी, महज 5 महीने बाद बेदर्दी से फौजी पति ने दे दी मौत -शादी के जोड़े में वायरल हो रही थी वीडियो

एएम नाथ। नालागढ़  : सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहाँ एक नवविवाहिता नेहा झिंझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!