जिला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते एवं सहमति के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल मामलों, दीवानी विवादों, चेक बाउंस, उपभोक्ता शिकायतों तथा मोटर वाहन चालान से संबंधित मामलों में धन वसूली सहित अन्य मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना मुआवजा दावों, बिजली एवं पानी से संबंधित मामलों, वैवाहिक विवादों तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों को भी आपसी सहमति के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे मामले जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, उन्हें भी पूर्व मुकदमेबाजी के माध्यम से लोक अदालत में प्रस्तुत कर निपटाया जा सकता है।
सचिव ने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है और आपसी सहमति से विवादों का समाधान संभव होता है। लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए कोई न्यायालय शुल्क नहीं लिया जाता तथा पुराने मामलों में अदा किया गया न्यायालय शुल्क भी नियमानुसार वापस किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान किया जाता है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों के त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे हेतु जिले के संबंधित न्यायालयों में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तीय संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, पैरा-लीगल वालंटियर्स तथा आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को लोक अदालत के लाभों एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-225071 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 19 गांवों का होगा कायाकल्प : डीसी हेमराज बैरवा

15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, योजनाओं के जुड़ेंगे पात्र लोग एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत कांगड़ा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सूक्खु की धर्मपत्नी MLA पत्नी के हलके की देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा : देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15 भाजपा ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस 8 पर सिमटी

देहरा :  देहरा की बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता : 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 फरवरी। ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआईआर के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन : सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

एएम नाथ। शिमला । विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। शिमला, मंडी, हमीरपुर, ऊना और धर्मशाला समेत विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!