खालसा कॉलेज में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता कैंप

by

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मौके पर भरे मतदाता पंजीकरण के फॉर्म 

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में आयोजित इस कैंप में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कैंप के दौरान प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व और वोटर कार्ड की आवश्यकता संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने तथा योग्य होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

इलेक्टोरल अफेयर्स कमेटी की कोऑर्डिनेटर प्रो. रितु सिंह ने टीचर कैंपस एंबेसडरों और स्टूडेंट कैंपस एंबेसडरों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कैंपस एंबेसडर विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता पैदा करने और योग्य विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर बीएलओ जसविंदर सिंह ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों, संबंधित फॉर्मों तथा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मौके पर ही मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म भरे और वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भाग लिया।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता पंजीकरण से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका बीएलओ जसविंदर सिंह ने संतोषजनक जवाब दिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी

बठिंडा  :  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में अगर बयान से किसी की भावनाएं आहत...
article-image
पंजाब

सत्कार सखियों के सम्मान से महिलाओं का आत्मविश्वास हो रहा मजबूत: डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत शामचुरासी की 1100 से अधिक सत्कार सखियों को किया सम्मानित होशियारपुर, 11 सितंबर। सतलुज ब्यास टाइम्स। पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ को घर-घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की 70 सीटों पर किसको मिली जीत पूरी लिस्ट….पढ़े 70 सीटों की सूची

किस  विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार जीता… 1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया BJP 2 अंबेडकर नगर डॉ. अजय दत्त AAP 3 बाबरपुर गोपाल राय AAP 4 बदरपुर राम सिंह नेताजी AAP...
article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को कांग्रेस ने अहम ज़िम्मेदारी सौंपी

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञाप्ति के ओर से जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!