‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में छात्रों से किया संवाद…बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का भी आह्वान किया।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर भविष्य की दिशा तय करें। जीवन में चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनसे घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने को कहा।
संवाद सत्र में छात्रों ने करियर, प्रशासन और शिक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल उपायुक्त के समक्ष रखे। उपायुक्त ने सहज अंदाज में उनके सवालों के जवाब दिए तथा उन्हें करियर को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने और लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए मार्गदर्शन दिया।May be an image of one or more people, people studying and text
बैडमिंटन कोर्ट के लिए मैट और फ्लड लाइट का प्रस्ताव
विद्यालय में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में उपायुक्त ने बैडमिंटन कोर्ट के लिए मैट और फ्लड लाइट उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
83 सरकारी विद्यालय कार्यक्रम में शामिल
उल्लेखनीय हांकी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत ऊना जिले में प्रथम चरण में 83 सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है। विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने इन विद्यालयों को गोद लिया है। उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं जिले के चार सरकारी विद्यालय गोद लिए हैं और इनमें नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हैं तथा विद्यालयों की आवश्यकताओं की जानकारी लेते हैं।
कार्यक्रम की मूल भावना अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देना है। इसके तहत विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सकारात्मक जीवन दृष्टि जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देने के साथ विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप खेल, लाइब्रेरी, आईसीटी और अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने कहा कि उपायुक्त के विद्यालय से सीधे जुड़ने और लगातार मार्गदर्शन से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को करियर और भविष्य को लेकर नई दिशा मिली है तथा उनमें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का हौसला मजबूत हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर सस्पेंड : जेबीटी ने 8 साल के छात्र को पीटा, बच्चे के कान का करवाना पड़ा ऑपरेशन

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के बाद अब चंबा में छात्र से मारपीट के आरोप में जेबीटी टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’।

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’ निर्माण कार्य के साथ वर्षों से संजोया था गायकी का सपना, अब यूट्यूब पर हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

एएम नाथ। मंडी :  नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : DC जतिन लाल

उपायुक्त ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 21 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!