डंपिंग साइट से बदबू और प्रदूषण का खतरा : लोगों ने DC मंडी से मांगा समाधान

by

एएम नाथ। नेरचौक : नगर परिषद नेरचौक की कंसा चौक स्थित सॉलिड वेस्ट डंपिंग साइट को आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा।

जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने कहा कि डंपिंग साइट से बदबू, गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके आसपास खेल मैदान, श्मशान घाट, कुश्ती अखाड़ा, शिव मंदिर, सरकारी स्कूल, हेल्थ सेंटर, पंचायत घर और बाजार स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि डंपिंग साइट के पास जल शक्ति विभाग का पंप हाउस भी है, जिससे कई गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। कूड़े से निकलने वाला गंदा पानी भूजल में पहुंचने पर जल प्रदूषण का खतरा पैदा हो सकता है।

किसानों की फसलों पर भी असर का आरोप

कंसा चौक के आसपास स्वाह, टांवा, डडौर और भौर सहित कई गांव हैं, जहां करीब 7 हजार लोग रहते हैं। स्थानीय किसानों का आरोप है कि डंपिंग साइट से निकलने वाली मक्खियों और कीड़ों के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है।

खड्ड के जरिए ब्यास नदी तक प्रदूषण का खतरा

अनिल सैनी ने कहा कि डंपिंग साइट के साथ लगती कंसा खड्ड आगे चलकर ब्यास नदी में मिलती है। ऐसे में कचरे से निकलने वाले रिसाव से जलस्रोतों और नदी के प्रदूषित होने की आशंका है।

उन्होंने प्रशासन से डंपिंग साइट की संयुक्त जांच, जमीन के रिकॉर्ड, संबंधित मंजूरियों और साइट चयन की प्रक्रिया की जांच करवाने की मांग की।

आबादी से दूर बने ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र

स्थानीय लोगों ने मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान होने तक कंसा चौक में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए और आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रित से प्रतिरोध केंद्रित प्रशासन अपनाने पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला :  एचपी-रेडी परियोजना से आपदा तैयारी, न्यूनीकरण और पुनर्वास प्रणाली होगी मजबूत प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं और इनसे उत्पन्न गंभीर खतरों को ध्यान में रखते हुए जन सुरक्षा एवं प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले में ‘दोहड़ू’ और अखरोट खरीदे

एएम नाथ। रामपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया रावमावि कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : 78 लाख 31 हजार की लागत से बना है विद्यालय का नया भवन

एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 16 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 78.31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
Translate »
error: Content is protected !!