बच्ची की मौत के जिम्मेदारों को बचा रही सरकार : जय सिंह …. तीन दिन में जांच का आश्वासन, अधिकारी खुद छुट्टी पर गए

by

मेडिकल कॉलेज चम्बा में बच्ची की मौत पर सरकार घिरी, जांच रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल

रिपोर्ट सार्वजनिक न हुई तो धरना देंगे भाजपा नेता जय सिंह

एएम नाथ। चंबा : मेंडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की मौत के जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच को लेकर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जांच अधिकारी खुद छुट्टी पर चले गए हैं और अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
जय सिंह ने कहा कि बच्ची की मौत बेहद गंभीर मामला है और इसमें यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखा जाए तथा जांच रिपोर्ट को बिना किसी देरी के सार्वजनिक किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार और आम जनता को सच्चाई का पता चल सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर मामले को लंबा खींचा जा रहा है। जय सिंह ने कहा कि तीन दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन देने के बाद जांच अधिकारी का छुट्टी पर चले जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जांच रिपोर्ट कब तक सार्वजनिक होगी और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
जय सिंह ने चुराह के एक युवक से जुड़े पूर्व मामले का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उस मामले में भी जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बार-बार जांच के नाम पर कार्रवाई टालने से लोगों का सरकार और प्रशासन से विश्वास कमजोर हो रहा है।
भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि बच्ची की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है। सरकार को मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर सड़क मार्ग 8 से 23 जुलाई तक : एसडीएम डॉ. निधि पटेल

प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक केवल दोपहिया व हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे ऊना: 5 जुलाई- ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए पर आगामी 8 जुलाई से 23 जुलाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान : 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। हजारों भारतीयों पर भी कार्रवाई हो रही है। अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरडीजी से गरमाई विधानसभा : मुख्यमंत्री सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस हुई। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के निजी होटल में डलहौजी की महिला चिट्टे सहित गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना : ऊना पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक निजी होटल में एसआईयू टीम ने गत देर रात दबिश देकर 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला को...
Translate »
error: Content is protected !!