ट्रक की टक्कर में युवक की टांग काटनी पड़ी, चालक पर केस

by

आनंदपुर साहिब से लौटते समय हुआ हादसा; पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 29 अगस्त को हुई टांग काटने की सर्जरी

गढ़शंकर, 21 सितंबर। आनंदपुर साहिब से माथा टेककर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे जालंधर जिले के एक युवक की ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी एक टांग काटनी पड़ी। इस मामले में गढ़शंकर पुलिस ने घायल युवक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में जसकरण दीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव धालीवाल, थाना नकोदर, जिला जालंधर ने बताया कि वह 24 अगस्त को अपने दोस्तों अर्श और अमन के साथ मोटरसाइकिल नंबर PB-09-AS-2044 पर आनंदपुर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहा था। जब वे आनंदपुर साहिब रोड पर गांव गोगो मेहतापुर के पास पहुंचे तो गढ़शंकर की ओर से आ रहा ट्रक नंबर PB-02-CR-6477 तेज रफ्तार से आया। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन मोड़ते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जसकरण दीप सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी एक टांग काटनी पड़ी।

जसकरण दीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में हादसे के लिए ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार बताया तथा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रतियां जलाकर किया रोष प्रकट : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर ने पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर 2022 के अधूरे नोटिफिकेशन की जलाई

गढ़शंकर :  गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर एक के नेता पवन कुमार गोयल, राजकुमार और पुरानी पेंशन बहाली नेता संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर...
article-image
पंजाब

करीमपुर ध्यानी : डेरा साबरिया दरबार में करवाया सर्व धर्म सम्मेलन

पोजेवाल सरां। गांव करीमपुर ध्यानी में स्थित डेरा साबरिया दरबार में सूफी संत शमसूद्दीन साबरी की अगुवाई में इलाके की समुह संगत व स्व. प्रेम नाथ करीमपुर ध्यानी की के परिवार द्वारा हर वर्ष...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड : AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह और SSP विजिलेंस स्वर्णप्रीत सिंह भी सस्पेंड

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला तब लिया गया, जब ये सामने...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

चंडीगढ़ : पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!