गढ़शंकर, 22 सितंबर। गढ़शंकर के नवनियुक्त नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह तलवाड़ा में तैनात थे। पदभार संभालने पर कार्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि लोगों के सरकारी काम पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारू तरीके से करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमों के अनुसार उनका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी काम से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
