किशाऊ बांध समझौता हिमाचल के लिए निर्णायक एवं ऐतिहासिक : पठानिया

by

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को सालाना 1200 करोड़ आय की उम्मीद : पठानिया

वित्तीय अधिकारों और संसाधनों की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पठानिया

एएम नाथ। चंबा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिमाचल से जुड़े विभिन्न वित्तीय एवं विकासात्मक मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना को हिमाचल के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक समझौता बताया। उनके अनुसार परियोजना से हिमाचल को 211 मेगावाट बिजली मिलेगी और बिजली उत्पादन पर होने वाला खर्च संबंधित पानी उपयोग करने वाले राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आकलन के अनुसार परियोजना पूरी होने पर प्रदेश को करीब 1,200 करोड़ रुपये सालाना आय होने की संभावना है।
वाइल्ड फ्लावर हॉल के संबंध में पठानिया ने कहा कि 23 वर्ष से एक रुपये की लीज पर चल रहे होटल की लीज रद्द होने के बाद प्रदेश को इसके मालिकाना हक मिले हैं। उनके अनुसार इससे प्रदेश को करीब 450 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं तथा हर वर्ष करीब 20 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी से हिमाचल की लंबित करीब 7,200 करोड़ रुपये की राशि की वसूली के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। शानन और बैरास्यूल परियोजनाओं की 40 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन पर प्रदेश के अधिकारों की पैरवी की।
पठानिया ने चंबा की जलविद्युत परियोजनाओं से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि चमेरा परियोजनाओं से प्रभावित चंबा को इनके लाभों में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक हजार इलेक्ट्रिक बसों का प्रावधान किया गया है। उनके अनुसार इससे एचआरटीसी की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के वित्तीय संसाधनों और अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने कर डाला गजब- HRTC बस में खाना बनाने वाले कुकर का भी लगा किराया : कंडक्टर ने काटा टिकट

मंडी. हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों में लगेज पॉलिसी  को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। सरकारी बसों में अब यात्रियों को सामान का भी किराया देना पड़ रहा है।  ताजा मामला मंडी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बकलोह में सुनी जन समस्याएं : अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

चंबा, 15 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के बकलोह  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया । उन्होंने शेष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 और आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के थाना मनीमाजरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुक्खू कड़ी मेहनत कर रहे – जय राम ठाकुर

एएम नाथ। मनाली : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को हटाकर ‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’...
Translate »
error: Content is protected !!