हथौड़ी से ताला तोड़ा, 40 हजार नकद और सोना समेटा; CCTV में कैद हुआ चोर

by

एएम नाथ।  हमीरपुर। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पहले खिड़की से लिया जायजा

जानकारी के अनुसार, जमुना देवी अपने बेटे के साथ दियोटसिद्ध गई थीं। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर संदिग्ध वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह हथौड़ी लेकर घर के पास आता दिखाई दे रहा है। पहले उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद हथौड़ी से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया।

40 हजार नकद और सोने के गहने ले गया

घर के अंदर घुसने के बाद आरोपी ने करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य सोने का गहना चोरी कर लिया। वारदात के बाद उसने घर के अंदर से दुपट्टा लिया और उससे चेहरा ढककर मौके से फरार हो गया।

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर नकदी और सोने के गहने गायब पाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए अन्य सामान का भी आकलन किया जा रहा है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या होता है सीजफायर? ….समझें इसका पूरा मतलब

दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया है कि दोनों देशों के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!