DC जतिन लाल ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण : पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

by
रोहित जसवाल। ऊना, 26 सितंबर।  अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को गोविंद सागर झील क्षेत्र का साइट निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, प्रस्तावित गतिविधियों और आवश्यक अधोसंरचना का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एशियन विकास बैंक तथा टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अंदरौली क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केटीडीएस द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में पैरामोटरिंग साइट चिह्नित करने के भी निर्देश दिए, ताकि साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके और पर्यटकों के लिए नई गतिविधियां विकसित की जा सकें।
इसके उपरांत उपायुक्त ने अंदरौली में स्थापित एथनोबोटैनिकल पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में रिपेयर एवं रखरखाव सहित अन्य आवश्यक कार्यों को करने के लिए डीएफओ ऊना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क को बेहतर स्वरूप प्रदान करने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता एवं पारंपरिक वनस्पतियों से भी पर्यटकों को परिचित करवाने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त ने कहा कि अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक गतिविधियों और प्राकृतिक आकर्षणों को एक साथ विकसित कर इसे पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ विकल्प यादव, जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ के.एल. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकवाह व हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांटः डीसी , डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज हरोली अस्पताल तथा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द सभी कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

ऊना: 13 जुलाई: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व SP-DSP समेत पांच दोषियों को उम्रकैद….32 साल बाद मिला इंसाफ

मोहाली : तरनतारन में वर्ष 1993 के फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी और डीएसपी सहित पांच पुलिस अधिकारियों की सजा पर सोमवार को फैसला सुनाया है। मोहाली की सीबीआई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
Translate »
error: Content is protected !!