नालागढ़ के प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ बाल रंग-मंच के लिए चयनित :दून वैली की छात्रा शगुन रनोट की कहानी भी गेयटी थियेटर में होगी मंचित

by

7 से 9 अक्टूबर तक शिमला में सजेगा बाल रंग-मंच 2026

एएम नाथ। शिमला :  कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला तथा भाषा विभाग के सौजन्य से 7 से 9 अक्टूबर तक ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शिमला में बाल रंग-मंच 2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर विद्यार्थियों में साहित्य एवं रंगमंच के प्रति रुचि विकसित करना है।
बाल रंग-मंच के लिए हिमाचल प्रदेश के 16 लेखकों की कहानियों का चयन किया गया है। इन कहानियों पर प्रदेश के 16 स्कूलों के विद्यार्थी नाटक तैयार करेंगे, जिनका मंचन गेयटी थियेटर में किया जाएगा।
नालागढ़ के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह की कहानी ‘उपहास’ का चयन भी इस आयोजन के लिए हुआ है। कहानी का मंचन 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच किया जाएगा।
वहीं दून वैली पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा शगुन रनोट की कहानी ‘मॉडल चिल्ड्रेनस होम मशोबरा’ (ए ट्रिप टू शिमला) भी चयनित 16 कहानियों में शामिल है। इसका मंचन 9 अक्टूबर को होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी प्रो. रणजोध सिंह की कहानियां ‘कैंथ का पेड़’ और ‘धर्मराज के दरबार में’ गेयटी थियेटर में मंचित हो चुकी हैं। दोनों कहानियों को प्रदर्शन श्रेणी में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार भी मिल चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों का आगाज, 23 शिक्षा खंडों के 670 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम : खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित् विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा / एएम नाथ। देहरा, 9 सितंबर: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में बुधवार को अंडर-14 वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च तक छुट्टी  वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

एएम नाथ। चंबा, 27 मार्च :  सहायक अभियंता विद्युत  हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाइन माध्यम से बिजली के बिल जमा ना होने के कारण विद्युत उपमंडल चंबा -1 के उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक छात्र की छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!