नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद इनाम… सीएम मान ने बढ़ाया हौसला

by

फिल्लौर  : पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे तथा अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों का हौसला बढ़ाया और उनके काम की सराहना की।

इस दौरान गढ़शंकर के एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों इंस्पेक्टर को भी सीएम भगवंत मान ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जमीनी स्तर पर तैनात एसएचओ और डीएसपी अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली का सीधा संबंध इन्हीं अधिकारियों के स्तर पर जनता से होता है। उत्कृष्ट और बहादुरीपूर्ण सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों को समारोह के दौरान नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।May be an image of one or more people and text

‘सरकार ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के साथ’

समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्यभर से पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, आईजी, डीआईजी, एसपी, एसएसपी और एसएचओ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे पुलिस अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो ईमानदारी और निडरता के साथ जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों और रिकवरी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता के संपर्क में रहने वाले पुलिस अधिकारियों से संवाद करने का निर्णय लिया गया।May be an image of text

एसएचओ-डीएसपी स्तर पर सीधे संवाद पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए डीजीपी, मुख्य सचिव और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एसएचओ और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने इसे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

समारोह में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी, जालंधर रेंज के अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
article-image
दिल्ली , पंजाब

गद्दार हैं आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद, भाजपा में कुछ नहीं मिलेगा : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने के ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित …..हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर रोहित जसवाल।  ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!