सलूणी कॉलेज में पहली बार सजी अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता

by

शतरंज के दांव-पेंच से गुलजार हुआ सलूणी, 30 से अधिक संस्थानों के 200 से अधिक पहुंचे खिलाड़ी

सलूणी कॉलेज के इतिहास में नई उपलब्धि, HPU अंतर महाविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आगाज

एएम नाथ। सलूणी (चंबा) ;राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब संस्थान को इस स्तर की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 से अधिक संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती आशा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक सोच विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने सलूणी जैसे दूरदराज क्षेत्र में इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवाने को सराहनीय पहल बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय के दो दशकों के सफर के उपलक्ष्य में इस प्रतियोगिता की मेजबानी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और महाविद्यालय की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी।
आयोजन सचिव श्री गुरदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 28 टीमें तथा महिला वर्ग में 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें HPU कैंपस, यूआईटी, HPUDES, HPURC सहित विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों की टीमें शामिल हैं।
चैंपियनशिप की समग्र संयोजक डॉ. जयश्री हैं। आयोजन में प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।
समारोह में जिला परिषद चंबा की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर, ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन शर्मा, उपप्रधान एवं भूतपूर्व समिति अध्यक्ष पवन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मालदीव से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी शाहनवाज का खुलासा, देश को दहलाने की थी तैयारी : शाहनवनाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को किया था गिरफ्तार

दिल्ली : दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी शाहनवाज आलम की कुंडली खंगालने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं। दहशत फैलाने के बड़े-बड़े प्लान डिकोड हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर को न्यूड पिक्चर्स दिखा धर्म भाई करने लगा हर दिन ये काम : जब नहीं भरा मन तो फिर कर दी ये डिमांड

अजमेर : कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना पर बबाल थमा भी नहीं की एक और डॉक्टर के साथ में रेप का मामला सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

889 वोटर्स ने चुना है घर से मतदान का विकल्प : देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार से होम वोटिंग की शुरुआत हो गई है। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में कुल...
Translate »
error: Content is protected !!