मुख्यमंत्री ने निभाया बच्चों से किया वादा : स्कूल भवनों के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपये

by

रोहड़ू के रचौली और रामपुर के काशापाट स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कुल 15.75 करोड़ रुपये जारी

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों से किए वादे को पूरा करते हुए शिमला जिले के दो स्कूल भवनों के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचौली और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के काशापाट स्कूल के भवन निर्माण के लिए दो-दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रचौली स्कूल के नए भवन के लिए मुख्यमंत्री से दो करोड़ रुपये की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। अब योजना विभाग ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों की मांगों पर की गई नौ घोषणाओं के लिए कुल 15.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें रोहड़ू के तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र में सुंदरु खड्ड पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये, बरशील पुल के लिए एक करोड़ रुपये और शिशारा में फुट ब्रिज निर्माण के लिए 25 लाख रुपये शामिल हैं। रोहड़ू में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए भी 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

इसी तरह रामपुर विधानसभा क्षेत्र में धनदोल से काशापाट तक क्रैश बैरियर लगाने के लिए दो करोड़ रुपये तथा जबल से खाबल सड़क के सुधार और क्रैश बैरियर लगाने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार के अनुसार, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों पर कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की जा रही है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्र में शिक्षा, सड़क संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दुओ को जगाने मे संघ का अहम रोल I गांव मे नशे के प्रति जागरूकता कमेटीयां बनाऐ

कसौली, 20 जनवरी (तारा) : कसौली विधानसभा क्षेत्र कोटबेजा मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज समिति की और से किया गया I हिन्दू सम्मलेन मे विभिन्न वकताओ की और से हिन्दूओ के बारे मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश एएम नाथ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

मंडी, 24 दिसंबर।   जिला प्रशासन मंडी की ओर से जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर”-2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!