पंजाब के ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा : मिलेगा 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस

by

20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान, 34,604 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; दिसंबर 2026 से पांच किस्तों में होगी वसूली

जालंधर। पंजाब सरकार राज्य के चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों को दिवाली से पहले आर्थिक राहत देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में सरकार पात्र कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस देने जा रही है। इस पहल से कर्मचारियों को दिवाली के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्चों में मदद मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य के लगभग 34,604 ग्रुप-डी कर्मचारी इस सुविधा के पात्र होंगे। हालांकि, यदि सभी पात्र कर्मचारी एडवांस लेने का विकल्प चुनते हैं, तो कुल संभावित राशि करीब 34.60 करोड़ रुपये बनती है।

6 नवंबर तक निकलवानी होगी राशि

जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार होने के मद्देनजर कर्मचारियों को 6 नवंबर 2026 तक खजाने से एडवांस राशि निकलवाने की अनुमति दी गई है, ताकि वे समय रहते त्योहार की तैयारियां कर सकें।

दिसंबर से शुरू होगी किस्तों में कटौती

सरकार की ओर से दिए जाने वाले 10,000 रुपये के ब्याज मुक्त एडवांस की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। इसके तहत दिसंबर 2026 के वेतन से कटौती शुरू होगी। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होगी।

इस पहल का उद्देश्य ग्रुप-डी कर्मचारियों को त्योहार के समय अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना ब्याज के एडवांस लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन का परिणाम घोषित, 373 उम्मीदवार चयनित

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि पड्डल ग्राउंड मंडी में 18 नवंबर से 23 नवम्बर से 2024 तक मंडी, कुल्लू और लाहौल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Panchkula News : पंचकूला के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं ज्ञान चंद गुप्ता : दीवान हेमंत किंगरा

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकूला, 25 मई। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पंजाबी एकता मंच के संस्थापक सदस्य दीवान...
article-image
पंजाब

किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले...
article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
Translate »
error: Content is protected !!