राज्यपाल ने लोगों से घरों में अपनी स्थानीय बोलियां बोलने और युवा पीढ़ी को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का किया आह्वान

by

शिमला के गेयटी थिएटर में ‘मुखौटासुर’ नाटक का मंचन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त युवा वर्ग के निर्माण पर दिया बल
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सांय शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित दो दिवसीय नाट्य महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक जीवनशैली के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने इस महोत्सव में प्रसिद्ध लेखक एस.आर. हरनोट के उपन्यास ‘हिडिंब’ पर आधारित नाटक ‘मुखौटासुर’ का मंचन किया। इस नाटक को रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
यह नाटक पर्यावरण, लोक संस्कृति, पहाड़ों और नदियों को बढ़ते व्यावसायिक हितों से बचाने की आवश्यकता का सशक्त संदेश देता है।
श्री गुप्ता ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस नाटक की प्रस्तुति के लिए कलाकारों और निर्देशक कृष भारती की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नाटक केवल माता हिडिंबा की कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमालयी समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को भी उजागर करता है। नाटक में पर्यावरण का क्षरण, सांस्कृतिक मूल्यों का पतन और युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या को भी उजागर किया गया।
राज्यपाल ने नाटक में हिमाचल के लोकगीतों, स्थानीय बोलियों और पारंपरिक संस्कृति के समावेश की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि ये तत्व नाटक को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केवल पर्यटन स्थल के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। प्रदेश के जंगलों, पहाड़ों और नदियों का संरक्षण करने के साथ-साथ यहां की पारंपरिक बोलियों, लोक परंपराओं, त्योहारों और लोक वाद्ययंत्रों को संरक्षित करना भी आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘विकास भी, विरासत भी’ का संदेश विकास के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने मिशन लाइफ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के साथ-साथ इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घरों में स्थानीय बोलियों का प्रयोग करें, पारंपरिक त्योहारों को गर्व के साथ मनाएं और युवा पीढ़ी को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयत्न करें। उन्होंने जंगलों, नदियों और पहाड़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का भी आह्वान किया।
राज्यपाल ने एस.आर. हरनोट के उपन्यास ‘हिडिंब’ के प्रति बढ़ती शैक्षणिक रुचि की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस उपन्यास को हिमाचल प्रदेश से बाहर भी पहचान मिली है और देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में इस पर शोध कार्य किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंद्रनाहन रंगमंच, नाटक के समस्त कलाकारों एवं तकनीकी दल तथा हिमालयन लिटरेचर, कल्चर एंड एनवायरनमेंट फोरम, शिमला को बधाई दी और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पच्छाद को 237 करोड़ की सौगात : सीएम सुक्खू ने छह विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

पेयजल व सिंचाई योजनाओं से हजारों लोगों को लाभ, 203.52 करोड़ की छैला-कुमारहट्टी सड़क का भी शिलान्यास एएम नाथ।  सराहां। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में होगा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के दौरान 8 और 9 अप्रैल को होगा दंगल, महिला एवं बाल केसरी वर्ग भी शामिल राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। घुमारवीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!