केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी की जानकारी

by

सुरेंद्र भवानी | डलहौजी।  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने बगली स्थित सर्वोदय इंस्टीट्यूट ऑफ इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में जाकर हर्बल चिकित्सा पद्धति के बारे जानकारी प्राप्त की । यहाँ जारी बयान में संस्थान के निदेशक डॉ सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत योग विज्ञान विभाग के छात्रों का एक दल सहायक प्रोफ़ेसर डॉ विकास नड्डा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के अध्ययन हेतु पधारे । उन्होंने इस अवसर पर सर्वोदय संस्थान का भ्रमण किया और प्राकृतिक वनौषधियों से निर्मित दवाओं की बारीकियों का अध्ययन किया । डॉ विकास नड्डा ने बताया कि मानव शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में हर्बल दवाओं का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है ।
विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों मनीषा, रोहक, अंजली, आकाश और राकेश ने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी की ख़ूबियों को समझने के बाद दिल से सराहना की । इस मौक़े पर संस्थान की ओर से सभी छात्रों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के बारे पत्रिका भेंट की गई ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शोभा यात्रा व शिव पूजन से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आगाज : संजय रत्न ने किया कालेश्वर बैसाखी मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। देहरा, 13 अप्रैल :  शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आगाज हुआ। विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने बतौर मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2023 का सरकारी कलेंडर जारी : कलेंडर में रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया। इस कलेंडर मंे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ ऐंठने वाले पति,पत्नि ग्रिफ्तार : चौथी पास पति व सातवीं पास पत्नी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा

नई दिल्ली : भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
Translate »
error: Content is protected !!