अंब कॉलेज की वेबसाइट पर साइबर हमला, गलत सामग्री और संदिग्ध लिंक जोड़े : प्रशासन ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी

by

प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को किया सतर्क; अगली सूचना तक फीस, छात्रवृत्ति और परीक्षा फॉर्म जमा न करने की सलाह

रोहित जसवाल  I अंब । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब स्थित महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला होने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने वेबसाइट पर कथित तौर पर गलत सामग्री और संदिग्ध लिंक जोड़ दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों के लिए चेतावनी जारी कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वेबसाइट की सुरक्षा बहाल करने के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। स्थिति सामान्य होने और अगली आधिकारिक सूचना जारी होने तक वेबसाइट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने विशेष रूप से विद्यार्थियों को वेबसाइट के माध्यम से शुल्क भुगतान करने, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने और परीक्षा फॉर्म जमा करने से बचने को कहा है।

संदिग्ध लिंक से रहें दूर

कॉलेज प्रशासन ने चेताया है कि वेबसाइट पर दिखाई देने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा करें। विद्यार्थियों और अन्य उपयोगकर्ताओं को बैंक खाते से संबंधित विवरण, लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है, ताकि संभावित साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वेबसाइट का उपयोग करने के कारण होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी कॉलेज नहीं लेगा। इसलिए वेबसाइट के सुरक्षित होने संबंधी अगली सूचना मिलने तक सभी उपयोगकर्ताओं को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

सहायता के लिए संपर्क करें

वेबसाइट से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए कॉलेज प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01976-260032 और ईमेल govtcollegeamb@gmail.com जारी किया है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी या संदेह होने पर इन माध्यमों से कॉलेज से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरू गांव में भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म दिवस मनाया

भगवान को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा बद्दी, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पांचवे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक देहरा ने 79 लाभार्थियों को 15.73 लाख के चेक किए भेंट

राकेश शर्मा l  देहरा/तलवाड़ा : विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष से देहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार और जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 लाभार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगरेट पंचायत प्रधान वीरेंद्र ने उपायुक्त राघव शर्मा से की मुलाकात

ऊना (30 जनवरी)- ग्राम पंचायत घंगरेट के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मुलाकात की और अपनी पंचायत की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!