स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखें अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

by

शुक्रवार को हमीर भवन में होगी बैठक, विभागों के आय-व्यय, ऑडिट पैरों और लंबित मामलों की होगी समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर, 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति शुक्रवार को हमीरपुर के हमीर भवन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों के वित्तीय मामलों की समीक्षा करेगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित आय-व्यय, ऑडिट पैरों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके बैठक में उपस्थित हों।

बैठक की तैयारियों और संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले मामलों की पूरी जानकारी और आवश्यक रिकॉर्ड पहले से तैयार रखा जाए, ताकि समीक्षा के दौरान तथ्यों के आधार पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।

आय-व्यय और लंबित ऑडिट पैरों की होगी समीक्षा

स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों के आय-व्यय, लंबित ऑडिट पैरों तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी। समिति का उद्देश्य संबंधित मामलों की समीक्षा करना और लंबित विषयों के निपटारे की स्थिति का जायजा लेना है।

समिति में सभापति एवं विधायक संजय रत्न के अलावा विधायक डॉ. हंसराज, इंद्र दत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन, कुलदीप राठौर और विवेक शर्मा शामिल हैं।

एडीसी ने भी तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त की बैठक के बाद अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने हमीर भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समिति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भी अधिकारियों से अपने विभागों से संबंधित मामलों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट तैयार रखने को कहा।

इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त एवं एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी-भरमौर की राजनीति अब साज़िशों से नहीं, सेवा और संकल्प से चलेगी”

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज का स्पष्ट संदेश, सत्ता में होकर भी निस्वार्थ सेवा पर ज़ोर एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर–पांगी विधानसभा की राजनीति इन दिनों चर्चाओं में है। क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया 25 लाख रुपए से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के तहत ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपके लिए जरूरी ख़बर …LPG Booking Time में बड़ा बदलाव ! अब पूरे दिन नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो...
Translate »
error: Content is protected !!