कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी का शाहनवाज हुसैन के बेटे से निकाह : रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

by

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता हुए शामिल

नई दिल्ली। हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का 25 अक्टूबर को नई दिल्ली में निकाह हुआ। सोमवार रात आयोजित रिसेप्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

रिसेप्शन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी समारोह में पहुंचे। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ था।

निकाह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक क्लब में संपन्न हुआ। अफशां ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है, जबकि अरबाज हुसैन आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े हैं। शादी से पहले विधायक अकरम खान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निमंत्रण देने भी पहुंचे थे। उस समय उनके साथ सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा मौजूद थीं।

1996 में निर्दलीय विधायक बने थे अकरम खान

हरियाणा के खिजरी गांव से संबंध रखने वाले अकरम खान राजनीति के साथ कृषि कार्य भी करते हैं। उनके पिता मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक रहे थे। उनके दादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे।

अकरम खान ने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 1999 में वह ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री बने और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जगाधरी से चुनाव जीता और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 67,403 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

वाजपेयी सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं शाहनवाज हुसैन

सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल से संबंध रखते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। वर्ष 1994 में उनका विवाह रेणु शर्मा से हुआ। उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं।

शाहनवाज हुसैन 1999 में किशनगंज से लोकसभा सांसद चुने गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्रालयों में जिम्मेदारियां संभालीं। वह 2006 और 2009 में भागलपुर से भी सांसद चुने गए। फरवरी 2021 में वह बिहार की नीतीश कुमार सरकार में उद्योग मंत्री बने और अगस्त 2022 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

चुनाव प्रचार में आमने-सामने थे दोनों नेता

राजनीतिक रूप से भी दोनों परिवारों का हरियाणा से जुड़ाव चर्चा में रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान शाहनवाज हुसैन ने जगाधरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर के पक्ष में प्रचार किया था। उस चुनाव में कांग्रेस की ओर से अकरम खान मैदान में थे। अब दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित होने से यह समारोह राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में गाड़ी पलटने से युथ कांग्रेस के नेता की की मौत

गढ़शंकर, 2 फरवरी : गढ़शंकर से आदमपुर जाती बिस्त दोआब नहर में ऐमां जट्टां गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान  28 वर्षीय चतिंदर...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी के सामने भिड़े पंजाब के नेता : पंजाब में कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव !

चंडीगढ़  : पंजाब में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी 958 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है. दरअसल, पिछली बार इनके पास केवल 69 सीटें ही थी. वहीं, कांग्रेस पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा गढ़शंकर : कंडी नहर में...
Translate »
error: Content is protected !!