कालेवाल बीत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पंडोरी बीत ने कालेवाल बीत को हरा कर ट्रॉफी जीती

by

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला, पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर। बाबा चाबा स्पोर्ट्स क्लब कालेवाल बीत की ओर से समस्त गांववासियों के सहयोग से करवाए गए क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में पंडोरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम ने ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए बाबा चाबा स्पोर्ट्स क्लब को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवाल, डॉ. नागपाल, तरसेम किसानां, पूर्व सरपंच मंगत सिंह दियाल, क्लब प्रधान पवन सिंह दियाल सहित बड़ी संख्या में गांववासी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: गांव कालेवाल बीत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के साथ पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां और अन्य गणमान्य व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को दी मंजूरी, निजी भूमि वाले मालिक भी ऐसे होंगे मालामाल

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को मंजूरी दी है. गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया....
article-image
पंजाब

मेरी वोट, मेरा भारत’ कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

होशियारपुर, 30 जनवरी:  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 043 होशियारपुर में ‘मेरी वोट, मेरा भारत’ अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरकारी कॉलेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिवारों का दर्द सुन अमित शाह बोले—किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई, मान सरकार के पास क्या जवाब?

 विजयदशमी पर गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद लुधियाना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री; नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा लुधियाना, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!