30 साल तक सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस, 68 जिले बना दें तब भी नहीं बनेगी सरकार : जयराम ठाकुर

by

मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के समापन पर साधा निशाना, सुक्खू की कुंडली से लेकर राहुल गांधी और चंबा दौरे तक उठाए सवाल

एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी।May be an image of one or more people and crowd

बुधवार को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

सुंदर ठाकुर के मंत्री बनने की चर्चाओं पर भी कसा तंज

जयराम ठाकुर ने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें लगातार मंत्री पद देने का आश्वासन देते रहे हैं और वह भी इसी उम्मीद में उनके आगे-पीछे घूम रहे हैं।

उन्होंने कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सुंदर ठाकुर की कुंडली ठीक नहीं होने संबंधी टिप्पणी का जिक्र करते हुए पलटवार किया। जयराम ने कहा कि कांग्रेस की कुंडली पूरे देश ने देख ली है और प्रदेश कांग्रेस की कुंडली खुद मुख्यमंत्री ने खराब कर रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य नेताओं को दरकिनार कर खुद को ही सर्वेसर्वा बनाने में लगे हैं।May be an image of text

68 जिले बनाने से भी नहीं लौटेगी कांग्रेस की सत्ता

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुरानी गारंटियों और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिले बनाने की बातें कर रही है।May be an image of one or more people, speaker, violin, crowd and temple

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे प्रदेश में 68 जिले बना दें, लेकिन इससे कांग्रेस की सत्ता में वापसी नहीं होगी। उनके अनुसार, कांग्रेस ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं और अब नए मुद्दों के सहारे अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी की बयानबाजी पर जताई आपत्ति

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पद किसी परिवार की विरासत नहीं है। इस पद तक पहुंचने के लिए चुनाव जीतना और जनता का समर्थन हासिल करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रधानमंत्री पद को गांधी परिवार तक सीमित रखने की सोच रखता है।May be an image of one or more people, crowd and text

विधायक नंद लाल के निधन के बाद चंबा दौरे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा दौरे और वहां आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक के निधन के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम स्थगित नहीं किए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि चंबा का दौरा इतना जरूरी था तो उसे सादगी के साथ भी पूरा किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस विधायक का पार्थिव शरीर उनके घर के आंगन में रखा था, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाटी डाल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को संवेदनहीनता करार दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज : हाईवे पर जाम लगने से बढ़ा तनाव

बठिंडा :  बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक ने किया प्रदान

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया...
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू और कुलदीप सिंह पठानिया काले अंब में देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर 15 जनवरी :  प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काले अंब में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
Translate »
error: Content is protected !!