बोड़ा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा

by

मिडिल और सेकेंडरी वर्ग के मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान, विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित प्रदर्शनी का विषय ‘सस्टेनेबल और विकसित भारत के लिए विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन’ रहा। इसमें मिडिल और सेकेंडरी वर्ग के विद्यार्थियों ने छह अलग-अलग थीम पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक नोडल अधिकारी इंद्रजीत कौर के दिशा-निर्देशों में स्कूल इंचार्ज मनजीत सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता करवाई गई। इसका आयोजन एएसजी ग्रुप बीआरसी राम स्वरूप, बीआरसी राम किशन और सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक अनुपम कुमार शर्मा ने किया।

प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, देसी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया।

मिडिल वर्ग में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देनौवाल कलां की रंजना पहले, सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर की सर्वनदीप दूसरे और सरकारी हाई स्कूल डघाम के सुखजीत तीसरे स्थान पर रहे।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता थीम में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की नवनीत ने पहला और सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर की अंशू ने दूसरा स्थान हासिल किया। देसी कृषि पद्धतियों में अमित कुमार पहले और हरमन बैंस दूसरे स्थान पर रहे।

ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान थीम में सरकारी हाई स्कूल डघाम के दलजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की हरमनप्रीत कौर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के रणवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। आपदा प्रबंधन में सरकारी मिडिल स्कूल भमियां के तनिष ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सेकेंडरी वर्ग के परिणाम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की कमलजीत पहले और सरकारी हाई स्कूल रामपुर के दिलप्रीत दूसरे स्थान पर रहे। सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की नेहा ने भी स्थान हासिल किया।

ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण में सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर कलां के अमन बधन ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा की मेघना रानी ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल की वरुणदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सरकारी हाई स्कूल डघाम के गैवी सिद्धू ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के गुरनाम सिंह ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की हरमन देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

देसी कृषि पद्धतियों में सरकारी हाई स्कूल डघाम के हरीन शर्मा पहले, सरकारी हाई स्कूल रामपुर के दिनेश कुमार और हरमन बैंस दूसरे तथा सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की मन्नत तीसरे स्थान पर रही।

ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान में सरकारी हाई स्कूल डघाम के दलजिंदर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल की दीया और सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की डिंपल देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आपदा प्रबंधन में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की अर्शप्रीत पहले, सरकारी हाई स्कूल डघाम के गुरकीरत दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देनौवाल कलां की हीना भरथ तीसरे स्थान पर रही।

निर्णायक मंडल ने किया मॉडलों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन लेक्चरर राज कुमार, लेक्चरर रेखा सुमन, विज्ञान शिक्षक सुखबीर सिंह और साइंस मास्टर सुभाष चंद्र ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के गाइड शिक्षक रीतू वर्मा, सीमा कुमारी, जतिंदर सिंह, किरण कंवर, हनी भाटिया, आकाश, तेजपाल सहित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा का स्टाफ मौजूद रहा।

समापन अवसर पर विजेता विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में 964वां रैंक हासिल कर ज़िले का बढ़ाया मान

सोशल मीडिया से दूरी और अनुशासन बना तनिश की सफलता की कुंजी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 964वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का...
article-image
पंजाब

60 नशीली गोलियां सहित दो आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 4 मार्च : गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को 60 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जय पाल ने बताया कि एएसआई रशपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
Translate »
error: Content is protected !!