स्व. चन्द्रमणि कुलेठी के परिवार से मिलकर भावुक हुए सीएम सुक्खू

by

बोले, उनका जाना हमेशा एक कसक बनकर रहेगा

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

एएम नाथ। होली (चंबा)
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिवार से मुलाकात के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिले और इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सीएम स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात के दौरान उनके दर्द को देखकर काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि चन्द्रमणि कुलेठी उनके होली दौरे को लेकर बेहद उत्साहित थे। उन्होंने उन्हें अपने घर आने का निमंत्रण भी दिया था। चन्द्रमणि अपने क्षेत्र में उनके आगमन और मुलाकात को लेकर काफी उत्सुक थे। उनकी वह आत्मीयता, उत्साह और मिलने की प्रतीक्षा आज भी याद आ रही है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि चन्द्रमणि का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उनके साथ हुई मुलाकातें और उनसे जुड़ी यादें हमेशा मन में बनी रहेंगी। उनका असमय निधन न केवल परिवार, बल्कि युवा कांग्रेस और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंत में उन्होंने स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ ,ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 दिन में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश |

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आपातकालीन सेवाओं का आज प्रातः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज, एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने परखीं तैयारियां चुनाव में पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश, 42 अधिकारियों को कराई रिहर्सल

पट्टा मेहलोग, 5 अप्रैल (तारा) :पंचायत चुनावों को निर्बाध और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पट्टा प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत हर ब्लाक में दीं जा रही महिलायों के अधिकारों क़ी जानकारी : भरमौर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया  गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर

महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ  व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त से करवाया अवगत एएम नाथ। भरमौर :   भरमौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!