सेवा, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों का संदेश देकर विदा हुए NSS स्वयंसेवक

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होबार में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य समापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच संपन्न हुआ NSS शिविर

एएम नाथ। होबार (चुवाड़ी)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होबार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह वीरवार को उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत होबार के प्रधान श्री शुभ कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान NSS स्वयंसेवकों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात NSS इकाई की ओर से श्री शुभ कुमार को सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
गौरतलब है कि सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर में विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, श्रमदान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा विभिन्न बौद्धिक सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिनमें आमंत्रित संसाधन व्यक्तियों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा कर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
समापन अवसर पर शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री शुभ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीखे गए जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर योगदान दें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार सिंह, NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री सोनू कुमार एवं श्रीमती सीमा कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन स्वयंसेवकों में समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प के संचार के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो मकानों को बनाया निशाना : खिड़कियां तोड़कर घरों में घुसे चोर

रोहित जसवाल।  ऊना :  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। दोनों मकानों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर हड़पे साढ़े 32 लाख रुपये : गिरफ्तार – 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी

जींद : हरियाणा के जींद में साथी पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर समझौता करने की एवज में साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!