पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। आग की घटना सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। ट्रेन में सवार 1500 से अधिक यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तीन डिब्बे आग की चपेट में आए
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग शुरुआत में एक डिब्बे में लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें आसपास के कोचों तक फैल गईं। देखते ही देखते तीन जनरल कोच बुरी तरह आग की चपेट में आ गए, जबकि चौथे डिब्बे को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। आग के कारण आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
