हरजिंदर सिंह धामी लगातार छठी बार बने एसजीपीसी के प्रधान :

by

तेजा सिंह समुंद्री हॉल में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, बीबी जागीर कौर के नाम की भी थी चर्चा; रघुजीत सिंह विर्क वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गुरप्रीत सिंह झब्बर महासचिव चुने गए

अमृतसर, 20 नवंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वार्षिक चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार छठी बार प्रधान चुन लिया गया। शुक्रवार को अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में आयोजित चुनाव में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। इसके साथ ही एक बार फिर एसजीपीसी की कमान धामी के हाथों में आ गई।

एसजीपीसी के 190 सदस्यीय सदन में इस बार केवल 138 सदस्यों को मतदान का अधिकार प्राप्त था। पांच सिंह साहिबान को वोट डालने का अधिकार नहीं था। वहीं, 39 सदस्यों की मृत्यु, पांच सदस्यों के इस्तीफे और तीन सदस्यों पर सदन की बैठक में शामिल होने की रोक के कारण कुल 47 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर रहे। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए मतदान की नौबत नहीं आई और धामी के नाम पर सहमति बन गई।

सुखबीर बादल ने चुना प्रधान पद का उम्मीदवार

चुनाव से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सौंपा गया था। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि हाल ही में अकाली दल में शामिल हुई बीबी जागीर कौर को इस बार एसजीपीसी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई। करीब 20 मिनट तक चली बैठक में सदस्यों ने अपनी राय रखी और सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय करने का अधिकार सुखबीर बादल को दिया। इसके बाद उन्होंने हरजिंदर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी।

नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

धामी के साथ रघुजीत सिंह विर्क को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरबख्श सिंह खालसा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और गुरप्रीत सिंह झब्बर को महासचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के 11 सदस्यों का भी चुनाव हुआ, जिनमें दो महिला सदस्य शामिल हैं।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने दी बधाई

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने हरजिंदर सिंह धामी को लगातार छठी बार एसजीपीसी का प्रधान चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर मेहर बनी रहे और वे सिख कौम के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करते हुए कौम की चढ़दी कला के लिए समर्पित भाव से काम करते रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी...
article-image
पंजाब

बसपा को बड़ा झटका : होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़  :  बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
Translate »
error: Content is protected !!