धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी सरकार : सुक्खू

by

दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक मिलेगा न्याय, प्रदेश में एक और महिला पुलिस बटालियन बनाने की भी घोषणा; महिला बिगुलर टीम के प्रत्येक सदस्य को मिलेंगे 50 हजार रुपये

एएम नाथ।  धर्मशाला, 21 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक न्याय उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के बाद सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने के लिए राज्य उच्च न्यायालय से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद इस संबंध में संकल्प तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थायी बेंच की स्थापना के लिए आवश्यक भवन, भूमि और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। सरकार इस दिशा में जरूरी कार्रवाई करेगी, ताकि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में सुविधा मिल सके और उन्हें न्याय के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

प्रदेश में बनेगी एक और महिला पुलिस बटालियन

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में एक और महिला पुलिस बटालियन स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला पुलिस बल को और मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला बिगुलर टीम की उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने बताया कि 27वीं बैंड प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए घोषणा की कि टीम के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं का बनाया जाए सहकारी संगठन : उपायुक्त

कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को सहकारिता से जोड़ने पर जोर एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

26 दिन बाद पंचतत्व में विलीन हुए परविंदर सिंह झोटा : हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

दीपावली पर चकेरियां रोड स्थित खेतों में हुआ अंतिम संस्कार, रास्ते में समर्थकों ने बरसाए फूल। पिता भीम सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की, एसएसपी के तबादले तक भूख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 से प्रदेश में उद्यमिता और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!