वन कर्मचारी महासंघ चुनाव में दिनेश शर्मा का दबदबा : 71 वोटों से विरोधी को हराकर बने प्रदेश अध्यक्ष

by

दिनेश शर्मा को मिले 177 मत, प्रतिद्वंद्वी पवन ठाकुर को 106 वोट; हंसराज महासचिव और नायब सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

मला, 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्यस्तरीय चुनाव में दिनेश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सोलन जिले के सुबाथू में हुए चुनाव में उन्होंने मंडी वन वृत्त के पवन ठाकुर को 71 मतों के अंतर से पराजित किया। दिनेश शर्मा को कुल 177 वोट मिले, जबकि पवन ठाकुर के पक्ष में 106 मत पड़े। चुनाव में प्रदेश के सभी वन वृत्तों से आए प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

तीन उम्मीदवारों में से दो के बीच हुआ मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में तीन उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। इनमें वन्यप्राणी वन वृत्त से उप वन राजिक संतोष ठाकुर, शिमला वन वृत्त से उप वन राजिक दिनेश कुमार और मंडी वन वृत्त से वन रक्षक पवन ठाकुर शामिल थे। बाद में संतोष ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शेष दोनों उम्मीदवारों के बीच सहमति नहीं बनने पर मतदान करवाया गया, जिसमें पूर्व राज्य महासचिव दिनेश शर्मा ने जीत हासिल की।

हंसराज महासचिव और नायब सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

महासंघ के राज्य महासचिव पद पर बिलासपुर वन वृत्त के हंसराज और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नाहन वन वृत्त के नायब सैनी को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव प्रभारी दिनेश पॉल, वन मंडल अधिकारी (वन मुख्यालय) की देखरेख में संपन्न हुई। उन्होंने दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रारंभिक कार्यकारिणी का विस्तार किया और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने चुनाव में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित महासंघ की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को विभाग तथा प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलने का भरोसा भी दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन

एएम नाथ। सुजानपुर 04 मार्च।  ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कुल्लू और मनाली में पहुंचकर जताई गहरी संवेदना दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना एएम नाथ। कुल्लू.:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाल ही में कुल्लू और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम ठाकुर

विधान सभा परिसर में प्रदर्शन कर पूर्व सरकार की योजनाएं बहाल करने की माँग की लोग बिना इलाज के जान गवां रहे हैं और मुख्यमंत्री साज़िश कर रहे हैं विजिलेंस के अधिकारियों पर केस...
Translate »
error: Content is protected !!