गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश, राष्ट्रीय एकता की प्रेरणास्रोत : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

by
‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश समानता, सेवा और विश्व बंधुत्व की देता है प्रेरणा

गुरुद्वारा सिंह सभा सपरुन में माथा टेककर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लिया आशीर्वाद, सिख विरासत के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की

एएम नाथ।  सोलन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उनके विचारों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज को समानता, निःस्वार्थ सेवा, विश्व बंधुत्व और आपसी सद्भाव का संदेश दिया है। गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी एक समतामूलक और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जिला सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देशवासियों और विशेष रूप से सिख संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन मूल सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ मानवता को ईमानदारी, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

सिख गुरुओं के बलिदान और योगदान को किया याद

राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का योगदान सदैव देशवासियों और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिख विरासत और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का शुभारंभ सिख समुदाय की दशकों पुरानी आकांक्षा को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल रही है। इसी तरह 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की पहल के माध्यम से साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को देशभर में याद किया जाता है।

सिख विरासत के संरक्षण के लिए केंद्र की पहलों का उल्लेख

कविन्द्र गुप्ता ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के राष्ट्रव्यापी आयोजनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने हेमकुंड साहिब रोप-वे परियोजना, सेवा भोज योजना और वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि ये पहलें सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के सम्मान, गौरवशाली विरासत के संरक्षण और समुदाय के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

हिंदू-सिख एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान

राज्यपाल ने हिंदू और सिख समुदायों के सदियों पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों समुदायों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने धार्मिक आधार पर समाज में विभाजन पैदा करने वाली शक्तियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

युवाओं से गुरु साहिब की शिक्षाएं जीवन में अपनाने की अपील

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को नशामुक्त हिमाचल के निर्माण, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान देना चाहिए।

अंत में राज्यपाल ने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई. पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल-खिलाड़ी को प्राथमिकता दे रही सरकार, नशे पर करारी चोट होगी- यादविंद्र गोमा

22वीं अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार वॉलीबॉल खेल का समापन समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे मंत्री एएम नाथ।  पंचरुखी, 3 मार्च।  प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ी को हर हाल में बढ़ावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर एक माह के भीतर करवाएं ई-केवाईसी सत्यापन

एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की पहली ही बारिश से तबाही, भूस्खलन से आठ गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!