हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित : जेपी नड्डा से लेकर जयराम ठाकुर तक को मिली जगह

by
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जारी की अधिसूचना, श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए

एएम नाथ।  शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 12 सदस्यीय कोर कमेटी की अधिसूचना जारी की है। कमेटी में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दो नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

घोषित कोर कमेटी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को स्थान दिया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन भी कमेटी के सदस्य होंगे।

इन नेताओं को मिली कोर कमेटी में जगह

कोर कमेटी के अन्य सदस्यों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल शामिल हैं।

श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नई कोर कमेटी में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार छात्राओं से छेड़छाड़ के सरकारी स्कूल के आरोपी हेड टीचर निलंबित : पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मोबाइल लेकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस

एएम नाथ। जोगेंद्रनगर :  जोगेंद्रनगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी हेड टीचर  हरीश को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी से जनेडघाट चायल सड़क पर खर्च किए जा रहे 52 करोड़ – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटी तथा शीलोनबाग में 3.54 करोड़ के किए उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। कुफरी : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर भव्य समागम: आनंदपुर साहिब में तैयारियां पूरी

श्री आनंदपुर साहिब : नगर कीर्तन श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से शुरू होकर लगभग 1563 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जब ये जत्थे पवित्र नगरी में प्रवेश करेंगे, तो संगत द्वारा उनका भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!